अजब-गजब : 67 साल से नहीं नहाने वाला 87 साल का ये बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ, इस बात से हेल्थ एक्सपर्ट भी हैरान… जानिए इस बारे में…

सर्दियों में नहाना हर किसी को एक कठिन काम लगता है। फिर भी लोग नहा ही लेते हैं। क्या आपने सुना है कि कोई ऐसा शख्स है, जो सालों से नहाया ना हो। जी हां, एक इंसान है, जो बीते 67 सालों से नहाया ही नहीं है। यह शख्स ईरान का रहने वाले हैं, जिनका नाम अमो हाजी है और उम्र 87 साल है। 87 वर्षीय अमो हाजी ने बीते 67 साल से नहीं नहाया है। इन्होंने इतने सालों में अपने शरीर पर पानी तक नहीं डाला है। इसलिए इनको दुनिया का सबसे गंदा इंसान भी कहा जाता है। उनके हेल्थ की जांच करने वाले चिकित्सकों ने हैरान करने वाली बात बताई है।

 



क्यों नहीं नहाते हैं हाजी

अमो हाजी इसलिए नहीं नहाते हैं, क्योंकि उनको पानी से डर लगता है। उनको इस बात का भी डर है कि अगर नहाएंगे, तो बीमार पड़ जाएंगे। वह मानते हैं कि सफाई की वजह से बीमार हो जाएंगे। इसलिए वह नहाते नहीं हैं जिसकी वजह से उनका चेहरा काला पड़ गया है और उनका पूरी शरीर बदबूदार हो गया है। उनके पास कोई खड़ा नहीं होता है। इसकी वजह से ईरान के रेगिस्तान में अकेले ही निवास करते थे। 87 वर्षीय हाजी वर्तमान में देजगाह गांव में एक झोंपड़ी में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने यह झोपड़ी उनके लिए बनाई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

अमो हाजी के पास अपना घर नही है और वह रेगिस्तान के गड्ढों में रहते थे। ईरान के देजगाह गांव के रहने वाले अमो हाजी दिनभर में पांच लीटर पानी पीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह साफ-सुथरा रहना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह सड़ा हुआ खाना भी खाते हैं। बताया जाता है कि वह सिर्फ मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाते हैं और तालाबों का पानी पीते हैं।

अमो हाजी ठंड से बचने के लिए जो उपाया करते हैं उसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए पुराने हेलमेट को वो ठंड से बचने के लिए पहनते हैं। एक ही कपड़ा कई सालों से वह पहने रहे हैं। नए मिलने वाले कपड़ों को भी वो उसके ऊपर पहन लेते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

67 साल से नहीं नहाने के बाद भी है स्वस्थ

अकले रहने वाले अमो हाजी धूम्रपान भी करते हैं। जब डॉक्टरों ने झोपड़ी का दौरा किया और अमो हाजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो वो हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके शरीर में कोई बैक्टीरिया या गंभीर बीमारी नहीं थी। वह एक अच्छे स्वच्छ घर में नियमित रूप से रहने वाले इंसान के समान स्वस्थ थे। तेहरान में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के लिए पैरासिटोलॉजी के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने अमो हाजी का परीक्षण किया.

चिकित्सकों और विशेषज्ञों का उद्देश्य परजीवियों और बैक्टीरिया का अध्ययन करना था जो शायद उनके बिना नहाए और गंदे शरीर में विकसित हुए हों, लेकिन उन्होंने इस बात पुष्टि की है कि सड़ा खाना खाने और 67 साल तक बिना नहाए रहने के बावजूद हाजी के शरीर में कोई बैक्टीरिया नहीं था।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

अमो हाजी के आसपास रहने वाले लोग उनका सम्मान करते हैं, हालांकि कई लोग उन पर तंज कसते हैं। स्थानीय प्रशासन ने उनकी मदद की है। स्थानीय गवर्नर ने लोगों से उन्हें अकेला छोड़ने का आग्रह किया है।  गवर्नर का कहना है कि वह एक सौम्य आत्मा हैं।

error: Content is protected !!