Celebraty Accident Death : दुर्घटना में गई थी इन सितारों की जान, ‘सूर्यवंशम’ की हीरोइन तो थी दो महीने की गर्भवती… डिटेल में जानिए…

एक्टर गैस्पर्ड उलील (French actor Gaspard Ulliel) की दुर्घटना में मौत हो गई है। वह 37 साल के थे। मार्वल की आने वाली सीरिज ‘मून नाइट’ में उनका अहम किरदार था। बताया जा रहा है कि एक्टर स्की के लिए गए हुए थे, जहां उनके साथ हादसा हो गया। गैस्पर्ड उलील की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गैस्पर्ड पहले ऐसे सितारे नहीं हैं जिनकी मौत एक हादसे में हुई हो। इससे पहले भी कई सितारे दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं।

 



तरुणी सचदेव
तरुणी सचदेव का एक विमान क्रैश में निधन हो गया था। तरुणी महज 14 साल की थीं जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने समय की सबसे मशहूर बाल कलाकार थीं। दुनिया उन्हें रसना गर्ल के नाम से भी जानती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

सौंदर्या
दक्षिण फिल्मों और सूर्यवंशम फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। 17 अप्रैल 2004 को एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मौत के वक्त वो दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। सौंदर्या इस दुनिया से एकाएक चली गईं। उनके निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया था।

पॉल वॉकर
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के स्टार पॉल वॉकर की 2013 में नॉर्थ लॉस एंजिलिस में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पॉल अपने एक दोस्त की गाड़ी में जा रहे थे। उन्हें अपनी संस्था ‘रीच आउट वर्ल्ड’ के लिए एक चैरिटी इवेंट में उपस्थित होना था। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जसपाल भट्टी
अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जालंधर में कार दुर्घटना के चलते निधन हो गया था। जसपाल भट्टी उस समय हादसे का शिकार हुए जब वह अपने गृह प्रदेश पंजाब में फिल्म प्रमोशन के लिए मोगा से जालंधर जा रहे थे। जसपाल भट्टी को असली पहचान दूरदर्शन पर टीवी सीरियल उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो के जरिए मिली।

नंदमूरी हरिकृष्णा
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे नंदमूरी हरिकृष्णा की 2018 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नंदमूरी हरिकृष्णा की 60 के दशक में एक बेहतरीन चाइल्ड आर्टिस्ट थे। हरिकृष्णा साउथ के पॉपुलर एक्टर NTR जूनियर के पिता थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!