jio का सबसे सस्ता और ज्यादा डेटा देने वाला प्लान.. बार-बार रिचार्ज का झंझट भी हो जाएगा समाप्त

नई दिल्ली: एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों ने 30 दिनों की वैधता खत्म कर दी है। अब इन कंपनियों के सभी प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिल रही है, हालांकि रिलायंस जियो के पास अभी भी कई ऐसे प्लान हैं जिनमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के 30 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।

 



जियो का 296 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में भी 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो का यह इकलौता प्लान है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 30 दिनों की वैधता मिलती है। जियो के इस प्लान में 25 जीबी डाटा और रोज 100 मैसेज भी मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

जियो का 301 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिनों की है। जियो के इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता है जिसके इस्तेमाल करने की प्रतिदिन कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है।

जियो का 181 रुपये वाला प्लान
जियो के पास एक 181 रुपये का प्लान है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डाटा मिलेगा और रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी यानी आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

जियो का 241 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी एक वर्क फ्रॉम होम प्लान है। इस प्लान में भी 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 40 जीबी डाटा मिलता है। जैसा कि यह एक वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान है, ऐसे में इसमें भी कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!