छत्तीसगढ़ में 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की सम्भावना, इन संभागों में सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा की सम्भावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। इसके बाद प्रदेश में बादल छाने और वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी को शाम या रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। 23 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग तथा बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!