छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की ‘गोपनीय सैनिक’ की हत्या, वाहनों में लगाई आग

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ‘गोपनीय सैनिक’ की हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य घटना में नक्सलियों ने तीन वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार को ‘गोपनीय सैनिक’ एंडो राम (45) की हत्या कर दी।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने एंडो राम की हत्या कर शव को गंगालूर मार्ग पर फेंक दिया है, जिसके बाद पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट से 17 साल के लड़के की मौत, 10वीं की परीक्षा भी दिलाई थी, ऐसे हुई घटना...

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बीजापुर जिले के ही चेरकंटी पटेलपारा गांव के करीब एक ट्रक, एक हाइवा और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार को हथियारबंद नक्सली चेरकंटी गांव पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क का काम रुकवा दिया, बाद में नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Big Action : 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रकों को पकड़ा, 4 आरोपी चालक गिरफ्तार, सभी ट्रकों में भरे मिले अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं, 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त, 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जब्ती कार्रवाई...

error: Content is protected !!