Coronavirus Cases Today : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना 2 लाख 85 हजार केस मिले, कल से 11.7 फीसदी ज्यादा

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले कल की तुलना में आज बढ़े हैं.देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 85 हजार 914 नए केस सामने आए हैं और 665 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.16 फीसदी है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 11.7 फीसदी मामले ज्यादा आए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

 



एक्टिव केस बढ़कर 22 लाख 23 हजार 18

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 22 लाख 23 हजार 18 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 91 हजार 127 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 99 हजार 73 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 73 लाख 70 हजार 971 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 163 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 163 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 59 लाख 50 हजार 731 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 163 करोड़ 58 लाख 44 हजार 536 डोज़ दी जा चुकी हैं.

error: Content is protected !!