Police Recruitment 2022: इस राज्य सरकार ने पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने का मौका, बढ़ाए गए 2 हजार अतिरिक्त पद

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शिवराज सरकार ने राज्य में कांस्टेबल भर्ती के 2 हजार अतिरिक्त पद बढ़ा दिए हैं। अब भर्ती 4 हजार की जगह 6 हजार पदों के लिए होगी।

 



बता दें कि पुलिस आरक्षकों की प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 8 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी 2022 तक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। ये भर्ती परीक्षा अब 4000 की जगह 6000 आरक्षकों के रिक्त पदों के लिए होगी। ऐसे में जो कैंडीडेट इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए नौकरी पाने के मौके बढ़ जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

भर्ती के पद बढ़ाए जाने की जानकारी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। उनके बयान के बाद गृह विभाग ने बढ़ाए गए अतिरिक्त पदों को लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। राज्य में 12.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

गौरतलब है कि इससे पहले शिवराज सरकार ने एमपी व्यापम की भर्ती परीक्षा में शामिल होने पर शासकीय कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट व एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाने का फैसला किया था।

error: Content is protected !!