टाटा स्काई ने बदला अपना नाम, जानिए 2004 से अब तक कैसे बदलती गई कंपनी

टाटा स्काई ने अपने ब्रांड का रिलॉन्च किया है अब से टाटा स्काई टाटा प्ले के नाम से जाना जाया करेगा। इस बदलाव के साथ टाटा प्ले के पैकेज में टीलीविजन-कम-ओटीटी का फायदा सब्सक्राइबर को मिलेगा। दरसअल टाटा प्ले की जरिए अब कंपनी 13 OTT सर्विस को ऐड करने जा रही है। जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्रइम वीडियो और डिज्नी+ Hotstar की सुविधा भी सब्सक्राइबर को मिलेगी। कंपनी ने इसके लिए 399 रुपये का कॉम्बो पैक लॉन्च किया है जो 27 जनवरी से कस्टमर अपने टाटा प्ले के अकाउंट में ऐड करा सकते हैं।

 



2004 में हुई थी Tata Sky की स्थापना – टाटा संस और रूपर्ड मर्डोक की कंपनी 21st सेंजुरी फॉक्स के बीच 80:20 की पाटनर्शिप में टाटा स्काई की लॉन्चिंग हुई थी। इसके बाद 21st सेंचुरी फॉक्स और टाटा समूह ने टीएस इन्वेस्टमेंट्स का गठन किया, जिसने टाटा स्काई में 20 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद फॉक्स को 9.8 फीसदी की अतिरिक्त अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी मिल गई। जब रूपर्ड मर्डोक ने फॉक्स के मनोरंजन व्यवसाय को वॉल्ट डिजनी कंपनी को बेचा तो टाटा स्काई की हिस्सेदारी भी वॉल्ट डिजनी कंपनी के पास ट्रांसफर हो गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Tata Sky के पास हैं इतने मिलीयन सब्सक्राबर्स – टाटा स्काई को DTH सर्विस में 18 साल पूरे हो गए है। कंपनी इस दौरान देश के 200 से ज्यादा शहरों में अपनी सर्विस दे रही है और उसके पास 19 मिलीयन से ज्यादा सब्सक्राबर्स हैं। जो DTH और fiber-to-home broadband सर्विस से टाटा स्काई के जरिए मनोरंज कर रहे हैं।

टाटा प्ले के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी हरित नागपाल ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमने महसूस किया है कि जब बहुत से लोग अभी भी टेलीविजन देख रहे हैं, तो वे ओटीटी कंटेंट भी देख रहे हैं, और इन कई प्लेटफार्म पर अलग-अलग रिलेशन रखना और कंटेंट की तलाश में इधर-उधर जाना मुश्किल है। हमारी नई ब्रांड पहचान इस विचार के अनुरूप है कि हम अब सिर्फ एक डीटीएच प्लेयर नहीं हैं बल्कि लाइव टेलीविजन और ओटीटी सेवाओं में कंटेंट भी देते हैं’।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

सर्विस के बारे में आगे बताते हुए नागपाल ने इस नई पेशकश को फैमिली प्रोडक्ट बताया है। नागपाल ने कहा कि जब एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्य टीवी नहीं देख रहे होंगे तो ये कॉम्बो पैक उनको मोबाइल फोन या बड़ी स्क्रीन जैसे डिवाइस पर अपनी पसंद के कंटेंट देखने की अनुमति देगा। प्लान की कीमतें स्क्रीन की संख्या, डीटीएच कनेक्शन और सब्सक्राइब किए गए पैक के अनुसार अलग-अलग होगी।

टाटा प्ले में नहीं होगा विजिट चार्ज – 27 जनवरी से टाटा स्काई के टाटा प्ले में बदलने के बाद 175 रुपये का सर्विस विजिट चार्ज खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही DTH कस्टमर जिन्होंने अपने पैक को काफी समय से रिचार्ज नहीं किया है। वे भी मुफ्त में रीकनेक्शन पा सकते हैं। कंपनी ने टाटा प्ले का प्रचार करने के लिए फिल्मी स्टार करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आर माधवन और प्रियामणि से अनुबंध किया है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!