सिंगल चार्ज पर मिलेगी 312 किलोमीटर की रेंज, ये हैं भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली. भारतीय ऑटो इंडस्ट्री दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार में से एक है। यहां एक से बढ़कर एक धांसू कारें उपलब्ध हैं। चूंकि देश में ईंधन की कीमतें पहले के मुकाबले अधिक हैं, इसलिए यहां लोग इलेक्ट्रिक कार बाजर की तरफ अपने विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की तुलना में कारों की बिक्री काफी कम है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको बताने जा रहे हैं देश में उपलब्ध सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में..

 



Tata Tigor

कीमत- 11.99 लाख

रेंज- 306 किमी

टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती कार की लिस्ट में पहले स्थान पर है। टिगोर ईवी कंपनी की Ziptron EV टेक्नालॉजी के साथ आती है। इस कार को आप सिंगल चार्ज पर 306 किलोमीटर तक दौड़ा सकते हैं ऐसा कंपनी का दावा है। इस कार को रेगुलर चार्जर से 0 से 80 फीसदी तक जाने में करीब 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। दूसरी ओर, Tigor EV डीसी फास्ट चार्जर से केवल 65 मिनट में चार्ज हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Tata Nexon EV

कीमत- 13.99 लाख रुपये

रेंज- 312 किलोमीटर

टाटा नेक्सन ईवी को कंपनी की Ziptron तकनीक के जरिए एक हाई-वोल्टेज पावरट्रेन भी मिलता है। इस कार में एक डीसी मोटर का इस्तेमाल किया गया है। पॉवर की बात करें तो, इसका इंजन 129 पीएस की पॉवर और 245 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। Nexon EV 10 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार सिंगल चार्ज में 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Mahindra E-Verito

कीमत- 10.15 लाख

रेंज- 181 किलोमीटर

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की इस कार महिंद्रा ई-वेरिटो एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है, जो महिंद्रा के पास वर्तमान में बिक्री पर है। यह सिंगल चार्ज में 181 किमी (MIDC के दावा के अनुसार) की सीमा प्रदान करता है। इसमें कंपनी ने 288Ah बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जिसे रगुलर चार्जर की मदद से 11 घंटे 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, वहीं इसे डीसी फास्ट चार्जर से महज 1 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!