BSNL के डेली 3GB डेटा वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च, 1 फरवरी से देशभर में हो रहे लागू

नई दिल्ली. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किये हैं। यह प्री-पेड प्लान डेली 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। इस प्लान में लंबी वैधता मिलती है। BSNL के दोनों प्लान 2,999 रुपये और 299 रुपये में आते हैं। यह दोनों प्लान देशभर में 1 फरवरी 2022 से लागू हो जाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-

 



BSNL PV299 प्लान

यह BSNL का सस्ता 3 जीबी डेटा प्लान है।

BSNL का यह प्लान 299 रुपये में आता है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता ऑफर की जाती है। इस प्लान में डेली 3 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इस प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

BSNL PV2999 प्लान

BSNL का 2999 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह BSNL का एक प्रमोशनल प्लान है। जिसमें 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस तरह इस प्रमोशनल ऑफर में कुल 455 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि इसका लुत्फ उठाने के लिए ग्राहको को 31 मार्च 2022 से पहले रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। यह प्लान डेली 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान

BSNL की तरफ से लंबी वैधता के साथ 2,399 रुपये वाला प्लान भी आता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही इस प्लान में भी 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है। हालांकि इसके लिए आपको 31 मार्च 2022 से पहले इसे रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। इस तरह इस प्लान में कुल 425 दिनों की वैधता मिलेगी। यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!