छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से बारिश के आसार…

रायपुर. प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार है। अगले सप्ताह फिर से बारिश की संभावना मौसम​ विभाग ने जताई है। दूसरी ओर सूरज की तपिश बढ़ने से ठंड से लोगों को राहत मिली है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।



फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के आसार

मौसम विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 3 दिन तक बारिश के आसार है।  बता दें ​कि जनवरी में भी बारिश का दौर रहा। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बादल के साफ होने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ, वहीं अब फिर से बारिश के आसार नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Thief : लोहर्सी गांव की बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर के पीछे के दोनों चक्कों सहित रिम को अज्ञात चोरों ने चुराया, 80 हजार का ट्रैक्टर मालिक को हुआ नुकसान, केस दर्ज

बढ़ा तापमान

रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। पेंड्रा इलाके में 1 दिन में तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। पेंड्रा में 12 डिग्री और अमरकंटक में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नगर पंचायतों में पदस्थ CMO और प्रभारी CMO के तबादले... नगरीय प्रशासन ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

मध्यप्रदेश में भी ठंड से राहत

राजधानी भोपाल समेत इंदौर में दिन रात का पारा बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं फरवरी की शुरुआत में 10 दिन ठंड से सुकून देने वाले होंगे। इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

error: Content is protected !!