सड़क पर बिछ गई लाशें, जब तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठी चार महिलाओं को कुचला, मौत, तीन अन्य घायल

करीमनगर कस्बे में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कार कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 



पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी और उसके बाद फुटपाथ पर बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गयी। कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि संदेह है कि 16 वर्षीय एक किशोर कार चला रहा था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!