इस डोसे को अगर आपने अकेले खा लिया तो आपको मिलेगा 71,000 रुपये इनाम!

डोसा एक साउथ इंडियन डिश है लेकिन नॉर्थ इंडिया के लोग भी बड़े चटकारे मारकर इसे खाते हैं। शौक शौक की बात है। दिल्लीवाले तो इसके बड़े वाले फैन हैं। दिलवालों की दिल्ली में आपको कई जगहों पर डोसा पॉइंट मिल जाएंगे। लेकिन यहीं इसी दिल्ली में एक जनाब बना रहे हैं एक ऐसा डोसा जिसे पूरा खाने पर आपको 71,000 रुपये मिलेंगे। जी हां, एक डोसा खाना है और आपको मिलेंगे 71 हजार रुपये। पर यह कोई छोटा-मोटा डोसा नहीं है। इस डोसे की लंबाई है 10 फीट।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

उत्तम नगर में मिलता है यह डोसा

अगर आपको भी 71,000 जीतने का क्रेज है और आपको लगता है कि आप अकेले इस डोसे को खा सकते हो, तो जनाब इसके लिए आपको जाना होगा दिल्ली के उत्तम नगर में। यहां का स्वामी शक्ति सागर पॉइंट अपने खास इस खास डोसे के लिए पूरे इलाके में मशहूर है। यहां बनाया जाता है पूरे 10 फीट का डोसा। इसे मसाले डोसे को चटनी और सांबर के साथ सर्व किया जाता है।

ऐसे बनता है यह डोसा

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोहों को 10 फीट का डोसा देखकर बड़ी ही हैरानी हुई तो कुछ ने इसके ऊपर डला चीज देखकर कहा कि हर डिश में चीज डालना बंद करो। तो दोस्तों, अगर आपको लगता है कि आप इसे अकेले खा सकते हो, तो जाइये, क्या पता आप 71,000 जीत जाओ।

error: Content is protected !!