Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर के चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की पहल शुरू कराई है. नवरात्रि एवं दीपावली पर्व से पहले नगर की प्रमुख प्रतिमाओं और उनके आसपास के स्थानों को आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

 



नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाएं, भारत माता की प्रतिमा, हमर सक्ती सहित स्टेशन नाका चौक, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के सामने, गौरव पथ समेत नगर में स्थापित अन्य प्रतिमाओं का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. इसके तहत प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत सहित आसपास के परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नगर की पहचान और गौरव से जुड़ी इन प्रतिमाओं का नियमित रखरखाव आवश्यक है. आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व को देखते हुए कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहे और प्रतिमा स्थल सुंदर एवं आकर्षक नजर आएं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

पालिका अध्यक्ष की इस पहल से नगर के प्रमुख स्थलों के स्वरूप में बदलाव आने के साथ ही शहीदों, महापुरुषों एवं राष्ट्रभावना से जुड़ी प्रतिमाओं के प्रति सम्मान और गौरव की भावना भी और मजबूत होगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!