छत्तीसगढ़ का रणजी खिलाड़ी IPL 2022 में दिखाएंगे हुनर, सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा 20 लाख में… जानिए…

रायपुर. IPL 2022 का मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। आज भी कई खिलाड़यों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। खिलाड़ियों की निलामी में आज एक नाम शशांक सिंह का भी शामिल था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीद लिया। यानि, अब शशांक सिंह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से चौके-छक्के जड़ते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि शशांक सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, लोगों ने किया था आंदोलन, अब इस मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया... डिटेल में जानिए और कलेक्टर का आदेश भी पढ़िए...

मिली जानकारी के अनुसार, शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है और उसने अपने करियर की शुरूआत 2019 में रणजी ट्राफी से की थी। अब शशांक IPL- 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलेंगे। छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह का नाम ऑप्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से सिर्फ शशांक सिंह की निलामी हो पाई है, जबकि प्रदेश के अन्य प्लेयर अनशोल्ड हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Patwari Suspend : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते वाट्सएप में पटवारी ने पोस्ट किया, SDM ने पटवारी को सस्पेंड किया... देखिए आदेश...
error: Content is protected !!