रविंद्र जडेजा की होगी भारतीय टीम में वापसी! कोहली हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर

नयी दिल्ली: Virat Kohli  रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जाएगा जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को मोहाली में अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले विश्राम दिया जा सकता है। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति अगले कुछ दिनों में टीम की घोषणा कर सकती है।

 



प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहली को मोहाली (चार से आठ मार्च) और बेंगलुरू (12 से 16 मार्च) के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों से पहले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया जा सकता है। रविंद्र जडेजा घुटने की चोट से उबर गये हैं जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जडेजा फिट और चयन के लिये उपलब्ध हैं, लेकिन वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा केएल राहुल का कम से कम टी20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के विश्राम के बाद वापसी करने की उम्मीद है।’’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

शुभमन गिल की फिटनेस की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका। चयन समिति जब टेस्ट टीम का चयन करेगी तो चर्चा का मुख्य विषय चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे होंगे जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। रहाणे ने हालांकि रणजी मैच में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!