Edible oil Rates : सरसों तेल में बड़ी गिरावट, सोयाबीन और बिनौला तेल भी होगा सस्ता… जानिए ताजा रेट…

नई दिल्ली. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार (Delhi Oilseeds Market) में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार हुआ है। लेकिन वहीं सरसों (Mustard) की नई फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन (mustard oil oilseeds) के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।



सूत्रों के अनुसार, विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी रही। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपये किलो अधिक रहा करता था, उसके नई फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपये किलो सस्ता हो जाने का अनुमान है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

तेलों का राजा मूंगफली तेल (Peanut oil price), हल्के तेलों में सोयाबीन (Soya Bean Oil Price) और बिनौला तेल (Cottonseed oil Price) से सस्ता हो गया है। वहीं, बाकी तेल तिलहनों के भाव नहीं बदले। आइए बाजार में इन तेलों के थोक भाव (रुपये प्रति क्विंटल) जानते हैं।

सरसों तिलहन – 8275-8300 रुपये (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव)

मूंगफली – 6,125 – 6,220 रुपये

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,550 रुपये

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल – 2185 – 2,370 रुपये प्रति टिन

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल

सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपये प्रति टिन

सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपये प्रति टिन

तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700-18,200 रुपये

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपये

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,180

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये

पामोलिन एक्स, कांडला- 12,800 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7050-7100

सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये

error: Content is protected !!