छत्तीसगढ़ : सरकार ने मान ली किसानों की मांगे, 8 में से 6 मांगों पर आदेश जारी करने के निर्देश

रायपुर. आज राजधानी में मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनौपचारिक बैठक हुई, यह बैठक नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर हुई है। मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई अनौपचारिक बैठक में अन्य मंत्री और अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में आंदोलन को खत्म कराने की चर्चा की गई। इसके पहले भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

 



मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में नया रायपुर किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। किसानों की 8 में से 6 मांगों को सरकार ने मान लिया है। सभी 6 मांगों से जुड़े आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए है। निर्णयों के अनुसार, जहां बसाहट वहां आवासीय पट्टा दिया जाएगा, भू-स्थापितों और भूमिहीनों को भूखंड दिया जाएगा। जिसके बाद अब सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

इनके आलवा देय वार्षिक के ऑडिट आपत्ति का निराकरण किया जाएगा, शिक्षित बेरोजगारों को प्राधिकरण की सेवाओं में 60% आरक्षण दिया जाएगा, गुमटी, चबूतरा-दुकान लॉटरी के माध्यम से लागत मूल्य पर दिया जाएगा। भूखंड खरीदी-बिक्री प्रतिबंध 13 गांवों से हटाया गया है। कुल 41 में 27 गांव को NOC से मुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!