Liquor Confiscated : जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल, शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 50 पाव देशी शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम चित्रांश साहू है, जो बिरगहनी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि बिरगहनी गांव में एक युवक, बाइक से शराब की तस्करी कर रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपी युवक चित्रांश साहू को 50 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ), 59 ( क ) के तहत जुर्म दर्ज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!