समुद्री शेर के गले में फंसा टायर, निकालने के लिए बंदे ने लगाया ये जुगाड़

क्या आपको बता है समंदर का शेर किसे कहा जाता है? नहीं पता तो चलिए हम बता देतें हैं, समंदर का शेर कहा जाता है सील को। समंदर का यह जानवर कई बार किनारों पर भी देखा जाता है। सब जानते हैं कि दुनिया का हर समंदर कहीं ना कहीं इस समय खतरने से जूझ रहा है। प्लास्टिक का कचरा उनमें भी दिख जाता है। कहीं किसी कछुए के गले में प्लास्टिक की रस्सी फंस जाती है, तो कहीं किसी व्हेल मछली के पेट में से कई किलो प्लास्टिक निकलता है। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेजुबान सील के गले में टायर फंस जाता है।



इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

फिर क्या होता है?

इस वीडियो में एक नहीं कई सारी सील खड़ी दिखती हैं। जैसे ही शख्स उसके एक सील के गले से टायर को निकालने लगता है तो वो भाग पड़ती है। शख्स भी साइड हो जाता है क्योंकि इसमें उसे भी चोट आ सकती थी। लेकिन वो इस बेजुबान सील के गले के फांस इस टायर को निकालने की कोशिश करता ही रहता है।

निकला देता है टायर

आखिरकार मिल जाती है उससे इससे आजादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसके गले में फंसे टायर को एक रस्सी से बांधा गया है। उस रस्सी को कुछ दूसरे लोगों ने पकड़ रखा है। वो उससे खींच रहे हैं, ताकि उसे आजादी मिल जाए। आखिरकार सील खुद भी उससे छुटकारा पाने के लिए मेहनत करता दिखता है, फिर उसके गले से वो टायर निकल ही जाता है और उसे आजादी मिल ही जाती है। पहले भी ऐसे कई वीडियोज सामने आ चुके हैं जिसमें लोगों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए बेजुबानों को बचाया। एक कछुए का वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स ने रस्सी में उलझे हुए कछुए को आजाद करवाया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मिरौनी गांव में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू रहे मौजूद, उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!