जब डॉन की बीवी से प्यार करना अपराधी दोस्त को पड़ गया भारी, जानिए क्या थी पूरी कहानी

राजस्थान में बीते दिनों नितेश नैन नाम के प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या अजमेर के एक डॉन ने 20 लाख की सुपारी देकर करवा दी। नितेश, डॉन का करीबी दोस्त तो था लेकिन उसने जो किया था वह हरी को भड़काने के लिए काफी था। बता दें कि, नितेश प्रॉपर्टी के साथ-साथ सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा था। इसके अलावा उसके ऊपर हत्या का भी आरोप था। हालांकि, अजमेर से जुड़े इस हत्याकांड में अब तक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 



दरअसल, नितेश नैन जमीन खरीद-फरोख्त के अलावा सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा था। सट्टे की दुनिया में ही उसकी मुलाकात हरी लंगड़ा नाम के अपराधी से हुई थी, जिस पर कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती इतनी बढ़ी कि वह एक दूसरे के घर आने-जाने लगे।

इसी दौरान नितेश की डॉन हरी लंगड़ा की बीवी से भी करीबियां बढ़ी। कुछ दिनों बाद जब एक मामले में हरी लंगड़ा जेल चला गया तो नितेश व हरी की बीवी की मुलाकातें बढ़ गई। इसकी भनक किसी तरह जेल में बंद हरी लंगड़ा तक पहुंच गई। कुछ दिन बाद हरी को खबर मिली कि नितेश उसकी बीवी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया व उसके साथ हरी का ढाई साल के बेटा भी था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

ऐसे में हरी ने अपने अपराधी साथियों में सुपारी की बात फैलाई, जिसके बाद हरी के नजदीकी आदित्य शर्मा बिट्टू के माध्यम से 20 लाख की सुपारी मनोज यादव को दी गई। क्योंकि बिट्टू को पता था कि मनोज और नितेश एक दूसरे के साथी हैं। इधर मनोज यादव ने 20 लाख की सुपारी में 3 लोगों को साथ लिया। इसके बाद मनोज यादव एक अन्य सुपारी किलर के साथ नितेश के पास जयपुर पहुंचे। यहां नितेश नैन, जयपुर में हरी की बीवी व बच्चों के साथ रुका हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

पुलिस ने बताया कि मनोज सुपारी लेने के बाद भी नितेश के संपर्क में था और हत्या की योजना बना रहा था। इसके बाद वह नितेश को हथियार दिलाने 1 फरवरी को यूपी के फिरोजाबाद के लिए निकले। वहां पहुंचने के बाद तीनों सुपारी किलर ने मिलकर नितेश को मौत के घाट उतार दिया और एक मकान के तहखाने में दबा दिया।

जब नितेश वापस नहीं आया तो उसके पिता ने हफ्ते भर बाद अलवर में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने हत्या की आशंका की बात कही थी। जब पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की तो हरी लंगड़ा और मनोज यादव का नाम सामने आया। ऐसे में पुलिस ने दोनों को एक साथ बैठाया और पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

हरी ने बताया कि उसने अपने नजदीकी आदित्य शर्मा बिट्टू के माध्यम से मनोज यादव को सुपारी दी थी। इसके बाद मनोज ने 5 लाख अपने पास रखकर बाकी 15 लाख की सुपारी यूपी के तीन अपराधियों को बांट दी थी। बता दें कि नितेश नैन पर भी एक हत्या का आरोप था, जिस पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!