Special Offer: इन रिचार्ज प्लांस में मिल रही 90 दिन की फ्री वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, 3GB डेटा, SMS सब 3 महीने तक फ्री

नई दिल्ली: BSNL अपने ग्राहकों को कई आकर्षक प्लान्स ऑफर करता है, कंपनी के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई अच्छे प्लान हैं, BSNL कई स्पेशल ऑफर भी देता है, जिसमें से एक 31 मार्च 2022 को खत्म होने वाला है। यह ऑफर दो Prepaid Recharge Plans पर मिल रहा है।

 



 

हालांकि, यह दोनों ही प्लान थोड़े महंगे हैं, इसमें आपको एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, इनमें से 2,999 रुपये और 2,399 रुपये के हैं। इन प्लान्स में BSNL एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना है।

बीएसएनएल का यह प्लान 2999 रुपये में का है, इसमें यूजर्स को 90 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी मिलती है। यानी यूजर्स को 3 महीने की ज्यादा वैलिडिटी मिलती है, यूजर्स इस प्लान में फ्री सर्विस का फायदा 31 मार्च 2022 तक उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

वैसे तो इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों कि वैलिडिटी मिलती है, लेकिन एक्स्ट्रा बेनिफिट के साथ इसकी वैलिडिटी 455 दिनों की हो जाती है, साथ ही यूजर्स को इस प्लान में डेली 3GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं यूजर्स अनलिमिटेड फ्री कॉल्स का लाभ उठा सकते हैं और उन्हें 100 SMS प्रतिदिन भी मिलेंगे।

इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है और इसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, हालांकि, स्पेशल ऑफर के चलते यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, यह ऑफर 31 मार्च 2022 तक के लिए है, यानी प्लान में यूजर्स को कुल 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, साथ ही यूजर्स को हर दिन 2GB डेट और 100SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल्स भी मिलती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

दोनों ही प्लान्स बेहतरीन ऑप्शन हैं, खासकर जब आप प्राइवेट सर्विस प्रोवाइड्स Jio, Vi और Vodafone का पोर्टफोलियो देखते हैं। हालांकि, BSNL और दूसरे सर्विस प्रोवाइड्स में एक बड़ा अंतर है और वह 4G डेटा का है। लेकिन कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के लिए BSNL के ये प्लान्स अच्छा ऑप्शन हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!