खर्चें के लिए नहीं थे पैसे, युवक ने सगे भाई का अपहरण कर पिता से मांगी 40 लाख की फिरौती, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक द्वारा अपने सगे भाई का ही कथित अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि निगोही में रहने वाला विनय (उम्र 10 साल) अपने घर से शनिवार को गायब हो गया था, रविवार को अपहृत के पिता के मोबाइल फोन पर 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने की ताकीद की गई।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

 

उन्होंने बताया कि इसके बाद अपहृत के पिता ने थाना निगोही में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की जिससे फिरौती की मांग की गई थी, तो पता चला कि वह एक जूस बेचने वाले का नंबर है और आरोपी निखिल मिश्रा ने उससे फोन लेकर मैसेज किया था

 

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके खर्चे काफी बढ़ गए हैं तथा वह एक नामी बदमाश बनना चाहता था, इसलिए उसने अपने सगे छोटे भाई का अपहरण कर लिया ताकि उस का रूतबा बन जाए। पुलिस ने आरोपी निखिल मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!