Hrithik Roshan Saba Azad: शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद? जानें क्या है पूरी सच्चाई

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी एक खास दोस्त को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अभिनेत्री सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। डिनर डेट के अलावा सबा अब ऋतिक के परिवार वालों के साथ भी नजर आने लगी हैं। ऐसे में अब फैंस यह मान रहे हैं कि सबा ऋतिक रोशन के साथ ही उनके परिवार के भी काफी करीब हो चुकी हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया दोनों की शादी की खबरें भी तेजी पकड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर ऋतिक और सभा के एक दोस्त ने सच्चाई बताई है।



अभिनेता के करीबी दोस्त ने इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। ऋतिक के दोस्त ने बताया कि दोनों एक- दूसरे को पसंद करते हैं। ऋतिक के परिवार को भी सबा पसंद आई हैं। एक्टर और उनके परिवार को सबा का म्यूजिक पसंद आता है। हाल ही में सबा अभिनेता के घर भी गई थीं, जहां एक म्यूजिकल सेशन भी हुआ था, जिसे सभी ने खूब इंजॉय किया था। इस दौरान अभिनेता के दोस्त ने यह भी बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन अभी उन्हें किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

ऋतिक रोशन के दोस्त के किए इस खुलासे के बाद अब फैंस ऋतिक और सबा आजाद से जल्द ही किसी गुड न्यूज़ की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले सबा आजाद ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक संग अपने रिलेशन की खबरों पर किए गए सवाल को नजरअंदाज किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले सबा को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

इस दौरान अभिनेत्री ने शुरुआत में तो ठीक से बात की, लेकिन जैसे ही उनसे ऋतिक रोशन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- सॉरी मैं कुछ काम के बीच में हूं। मैं आपको बाद में कॉल करूंगी। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि बाद में सबा का कॉल बैक नहीं आया। हालांकि इस दौरान उन्होंने ना ही ऋतिक संग अपने रिश्ते की बात से इनकार किया और ना ही इसे स्वीकार किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर मिले थे। हालांकि दोनों की दोस्ती की शुरुआत ट्वीटर से हुई थी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा बीते दो-तीन महीनों से दूसरे को डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं, जबकि सबा आजाद आखिरी बार सोनी लिव की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज नजर आई थीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

error: Content is protected !!