7th Pay Commission: होली से पहले मालामाल हुए कर्मचारी! DA में 3 प्रतिशत का इजाफा, एरियर पर भी आया फैसला

नई दिल्ली: 7th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। सरकार ने एक बार फिर से कर्मचारियों के डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान कर होली पर उन्हें सौगात दी है। दरअसल सरकार ने डीए और डीआर में 3 प्रतिशन की वृद्धि कर तोहफा दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है।



 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ओडिशा राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। फैसले के बाद ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार के इस फैसले से अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 31 % हो गया है। आपको बता दें कि यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से लागू होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

इधर केंद्र सरकार भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर जल्द फैसला ले सकती है। संभावना जताई जा रही है कि 16 मार्च को होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि कर्मचारी लंबे समय से डीएम में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा।

error: Content is protected !!