जब Mumtaz से Rajesh Khanna हो जाते थे नाराज, Sunil Dutt और Dharmendra थे नाराज़गी की वजह

मुमताज़ (Mumtaz) ने 70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और कामयाबी हासिल की. उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर लाखों दिलों पर राज किया. वैसे तो मुमताज़ (Mumtaz) ने कई बड़े स्टार्स के साथ दर्शकों को हिट फिल्मों का तोहफा दिया लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ पसंद की गई थी. मुमताज़ (Mumtaz) ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ 9 फिल्मों में काम किया था जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रहीं. राजेश खन्ना और मुमताज़ (Mumtaz) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद किया करते थे. दोनों रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे.



इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश खन्ना कई बार मुमताज़ (Mumtaz) को लेकर काफी पोजेसिव हो जाते थे. इतना ही नहीं उन्हें धर्मेंद्र (Dharmendra) और सुनील दत्त (Sunil Dutt) के साथ मुमताज़ का फिल्में साइन करना भी गवारा नहीं था. इस बात का खुलासा मुमताज़ (Mumtaz) ने एक लाइव सेशन के दौरान किया था.

मुमताज़ ने खुलासा किया था कि ‘अगर वो किसी दूसरे एक्टर के साथ मूवी साइन कर लेती थीं तो काका उनसे पूरे दिन बात नहीं करते थे. हालांकि, बाद में सब नॉर्मल हो जाता था. मुझे लेकर राजेश खन्ना काफी सतर्क रहते थे. मैं जब भी धरम जी या सुनील दत्त साहब के साथ कोई फिल्म साइन करती थी तब वो मुझसे पूरे दिन बात नहीं किया करते थे. भले ही वो पूरी दुनिया के साथ फिल्म साइन करें, मगर मेरे ऐसा करने पर वो नाराज़ हो जाया करते थे’.

इसे भी पढ़े -  स्मार्टफोन के दौर में खो गया है फोकस? जानिए कैसे एक हॉबी बदल सकती है आपकी जिंदगी

इसके अलावा मुमताज़ ने आगे बताया, ‘उन्हें लगता था कि मुझपर उनका हक है, हमने एक साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया है, जो सभी हिट हुईं. वो मुझसे कहा करते थे, ‘ज्यादा फिल्में साइन करने की आपको क्या जरूरत है?’ मैं भी उनसे कहती, आपने क्यों इतनी फिल्में साइन की हैं? ऐसे ही बातों-बातों में हमारा पैचअप भी हो जाता था’.

error: Content is protected !!