Krrish 4: शुरु होने वाली है कृष 4 की शूटिंग, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

फिल्म निर्देशक राकेश रोशन जल्द ही क्रिश फ्रेंचाइजी के सीक्वल की तैयारी में लगे हुए हैं। वह पहले ही इसको लेकर तैयारी कर चुके थे। इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही कृष 4 में शूटिंग के सुपरहीरो के रुप में वापसी के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक इसकी शूटिंग  इसी साल जून में शुरु हो जाएगी। इस फिल्म के तीनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। दर्शकों ने ऋतिक को सुपरहीरो के तौर पर फिल्म में खूब प्यार दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में किसी नई अभिनेत्री की एंट्री हो सकती है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

अभी राकेश रोशन और ऋतिक रोशन ने ये फाइनल नहीं किया है कि कृष 4 में मुख्य अभिनेत्री कौन होगी। लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीडिंग एक्ट्रेस हो सकती हैं। हालांकि अभी तो ऋतिक अपनी आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग खत्म करेंगे और दीपिका के साथ ‘फाइटर’ की शूटिंग शुरु करेंगे।

कृष 4 को लेकर राकेश रोशन ने पहले कहा था कि इसे कोरोना खत्म होने के बाद बनाया जाएगा। क्योंकि यह एक बड़ी और भव्य फिल्म है, इसलिए इसमें वीएफएक्स और एनिमेशन का इस्तेमाल होगा और ये एक्शन से भरपूर होगी। कोई मिल गया कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी, जिसे 2003 में रिलीज किया गया था। इसके बाद कृष 2006 में और कृष 3 2013 में रिलीज हुई थी

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में पहली बार एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। खबरों के अनुसार फाइटर की शूटिंग करीब 100 दिनों की है, जो कि इस साल के आखिरी में खत्म होगी। फिल्म को लेकर नया अपडेट यह है कि 28 सितंबर 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा सुपरस्टार अनिल कपूर भी होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!