Russia-Ukraine War : आसमान से बरसाए जा रहे रूसी बम, सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर मिसाइल से हमले में 35 की मौत… डिटेल में पढ़िए…

रूस ने नाटो सदस्य पोलैंड से सटे यूक्रेन की पश्चिम सीमा पर एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर मिसाइल दागी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

 



नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गयीं। इसका उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है। प्रशिक्षक अमेरिका एवं उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के होते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

पोलैंड यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य सहायता का पारगमन मार्ग है। यह हमला विदेशी हथियारों की खेप को निशाना बनाने की रूस की धमकी के बाद किया गया।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस के दो हफ्ते से भी अधिक समय के हमले में कम से कम 596 आम नागरिक मारे गये हैं। वैसे इस वैश्विक निकाय के अनुसार सही आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि रविवार को दागी गयीं. ज्यादातर मिसाइल ‘मार गिरा दी गयी हैं क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली ने काम किया।’’ उन्होंने कहा कि इस हमले में 35 लोग मारे गये और 134 घायल हुए।

error: Content is protected !!