जब Karisma Kapoor बनी थीं Rekha की सौतन, इस डर से साइन की थी लोलो ने ये फिल्म

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की खूबसूरती का आज भी ज़माना दीवाना है. उन्होंने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सुहाग’, ‘नागिन’ और ‘सिलसिला’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. वहीं रेखा ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ भी काम किया.

 



हालांकि, इनमें से एक फिल्म को साइन करते वक्त करिश्मा (Karisma Kapoor) बेहद डरी हुई थीं और वो फिल्म थी ‘जुबैदा’. इस फिल्म में जुबैदा और राजस्थान के मारवाड़ राजघराने के राजा महाराजा हनवंत सिंह की प्रेम कहानी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया था.

फिल्म में मनोज बाजपेयी, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और रेखा (Rekha) ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं, रेखा और करिश्मा (Karisma Kapoor) फिल्म में सौतन के किरदार में नजर आई थीं. जहां,

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

करिश्मा ‘जुबैदा’ के रोल में थीं तो वहीं मनोज ‘राजा हनवंत सिह’ के किरदार में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म को साइन करने से पहले करिश्मा बहुत घराई हुई थीं. उन्होंने कहा, ‘लोलो के घबराने की दो वजह थीं. पहली, रेखा उनके अपोजिट थीं और दूसरी कि साल 2001 से पहले करिश्मा ने इस तरह का कोई सीरियस किरदार नहीं निभाया था.’ वहीं, करिश्मा से पहले डायरेक्टर ने जुबैदा के किरदार के लिए मनीषा कोइराला से बात की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो भी रेखा के अपोजिट फिल्म में नहीं आना चाहती थीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘इस फिल्म को साइन करने में मुझे बहुत समय लगा था. मैं खुद को इस रोल के लिए तैयार नहीं कर पा रही थीं’. आपको बता दें कि इस फिल्म में लोगों ने करिश्मा के काम की खूब सराहना की थी, इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्र्रेस का अवार्ड भी दिया गया था. हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!