घर की दीवार पर क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर, जानिए इसकी सही दिशा

अधिकतर लोगों के घर में 7 घोड़ों की तस्वीर दीवार पर लगी मिल जाएगी। कुछ लोग इस तस्वीर को शौक-शौक में लगा लेते हैं। तो कुछ किन्हीं विशेष कारणों से लगाते हैं।

 



वास्तु की मानें तो ये तस्वीर घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिससे घर-परिवार के लोगों को तरक्की और सफलता मिलती है। लेकिन इस पेंटिंग का लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब आपने इसे सही दिशा में लगाया हो।

जानिए इस पेंटिंग को लगाने की सही दिशा। 7 घोड़ों की कैसी तस्वीर लगाएं: 7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए। साथ ही उनका मुख प्रसन्न मुद्रा में हो। घोड़े आक्रोश में न दिख रहे हों। सातों घोड़े अच्छे से दिखाई दे रहे हों। घोड़े भागते हुए दिखाई दे रहे हों।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

कहां लगानी चाहिए ये तस्वीर: इस तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। यानी आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। व्यापार स्थल पर केबिन के अंदर सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। ध्यान रखें कि तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि घोड़ें अंदर की तरफ आते हुए दिखाई दें। इस तस्वीर को दक्षिण दीवार पर भी लगा सकते हैं। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे: इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। अच्छी नौकरी और नौकरी में प्रोमशन मिलता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!