LOCK UPP: पूनम पांडे की इस अदा की दीवानी हुईं कंगना रनौत, बोलीं- ‘आप स्कूल खोलो और हमको कोचिंग दो’

कंगना रनौत ने पूनम पांडे की गेम प्लानिंग के साथ उनकी तारीफ की. कंगना को उनकी एक कला तो इतनी पसंद आई उन्होंने पूनम से उसके लिए क्लास देने की बात भी कह डाली.

कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा शो ‘लॉक अप’ जिस दिन से स्ट्रीम हुआ है, उस दिन से शो नए रिकॉर्ड बना रहा है. शो को स्ट्रीम हुए 19 दिन बीत गए हैं और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है. शो में लड़ाई, झगड़ा, प्यार मोहब्बत सब दिखाया जा रहा है. शो में पूनम पांडे (Poonam Pandey) भी कैदी के रूप में कंगना की जेल में कैद हैं. पूनम गेम काफी अच्छा खेल रही हैं. हाल ही में वीकेंड एपिसोड में जहां कंगना ने दूरे कैदियों को लताड़ा वहीं, पूनम पांडे की जमकर तारीफ की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दरअसल, बीते दिनों लॉक अप में एक टास्क हुआ था, जिसमें पूनम पांडे अपनी हॉटनेस से लोगों को रिझाने में कामयाब रही थीं. कंगना रनौत ने कहा, ‘आपका जो एक्ट था, जो रोल आपने प्ले किया, वो सच में बहुत हॉट था.’

कंगना रनौत ने कहा कि वह पूनम पांडे की इस बात से सहमत हैं कि सिडक्शन एक आर्ट है, जो कि पुराने वक्त में औरतों को सिखाई जाती थी. कंगना रनौत के तारीफ करने के बाद पूनम ब्लश करती दिखाई दीं.

कंगना रनौत ने पूनम से कहा कि उन्हें एक स्कूल खोलना चाहिए, जिसमें कोई भी रिझाने की कला को सीख सके. एक्ट्रेस से आगे कहा, ‘आपको एक स्कूल भी चलाना चाहिए, हम लोग भी उसमें एडमिशन ले लेंगे. हमको भी ट्रेनिंग दो.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पिछले हफ्ते कंटेस्टेंट्स को एक डेयर दिया गया था जिसमें पूनम पांडे को सिडक्टिव प्रिंसेस का रोल दिया गया था.

पूनम पांडे के अलावा करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, सारा खान और अली मर्चेंट ने इस टास्क में अहम किरदार निभाए थे. फाइल फोटो

आपको बता दें कि जहां लॉक अप में कंगना रनौत ने पूनम पांडे की तारीफों के पुल बांधे वहीं, ‘पंगा गर्ल’ पायल रोहतगी की क्लास लगाती दिखाई दीं. शो में कंगना ने पायल रोहतगी के लीडरशिप पर सवाल उठाए. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!