सिर्फ दो दिन और.. जल्द निपटा लें अपने ये जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ेगा 10 हज़ार रुपए जुर्माना

नई दिल्लीः Aadhar and pan card link पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख अब नजदीक आ गई है। आयकर विभाग ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इस तारीख को आने में अब केवल 2 दिन बचे है। अगर आपने अभी तक ये बहुत जरूरी काम पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द लिंकिंग करा लीजिए। अगर कोई व्यक्ति इस तारीख तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है, तो उसे बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।



 

देना पड़ सकता है जुर्माना
Aadhar and pan card link 31 मार्च 2022 तक पैन को आधार से लिंक करने की डेडलाइन तय की गई है। ऐसे में अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो अपने डाक्यूमेंट्स को लिंक करा लें। अगर आपने पैन को आधार से लिंक डेडलाइन के पहले नहीं कराया तो आपको 10 हज़ार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो 31 मार्च तक अपने दस्तावेज को लिंक करवा लें ताकि आपको 10,000 रुपये का जुर्माना न भरना पड़े।

इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

 

नहीं भर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न
अगर कोई व्यक्ति 31 मार्च, 2022 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनकम टैक्स से जुड़े नियमों के अनुसार, इन दोनों डॉक्युमेंट्स को लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड (PAN Card) इनवैलिड हो जाएगा। इसके बाद आप इनवैलिड पैन के साथ नया अकाउंट नहीं खुलवा पाएंगे और ना ही इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू ने 10 लाख के लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, लोगों को धूल-मिट्टी और कीचड़ युक्त सड़क से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जपं उपाध्यक्ष का जताया आभार

Aadhaar को PAN से लिंक करने का तरीका
1. सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट  पर लॉग ऑन कीजिए।
2. अब लेफ्ट पैनल में क्विक लिंक्स सेक्शन में आपको ‘Link Aadhaar’ का ऑप्शन मिलेगा।
3. यहां PAN, Aadhaar No, आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर डालिए। अब चेकबॉक्स पर क्लिक कीजिए। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक कीजिए।

इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

error: Content is protected !!