लौट आया सख्त लॉकडाउन.. इस देश में लगा अब तक का सबसे कठोर लॉकडाउन, जानवरों के चलने पर भी पाबंदी

बीजिंग: Strict lockdown return in china : चीन में कोरोना की लहर से हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से फैल रहे मामलों पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। शंघाई में तो लोगों के साथ जानवरों के चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है।



 

बता दें कि एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 4,477 तक पहुंच गया। चीन के शंघाई में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर जांच के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि चीन की आर्थिक राजधानी और 2.6 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े शहर शंघाई ने इससे पूर्व कोविड के मामले आने पर सीमित लॉकडाउन लगाया था जिनमें रिहायशी परिसरों और कार्य स्थलों को बंद किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

 

शंघाई नगर स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी वू कियान्यु ने एक ब्रीफिंग में बताया कि निवासियों को संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अपने आवासीय परिसर के गलियारे, गैरेज या खुले क्षेत्रों में नहीं चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये पाबंदियां पालतू जानवरों के लिए बी हैं।

 

Strict lockdown return in china : वुहान शहर में भी कोरोना के रिकॉर्ड मरीज सामने आए हैं। साल 2019 के अंत में सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले मिले थे और वहां पर 76 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया था। स्थानीय सरकार के अनुसार, शंघाई के वित्तीय केन्द्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा और शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है। चीन में सिर्फ इसी महीने 56,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए, जिनमें से अधिकतर मामले जिलिन में सामने आए हैं। जिलिन ने कई शहरों में यात्रा प्रतिबंध और आंशिक लॉकडाउन लगाया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!