बड़ा तोहफाः 20% बढ़ाई गई इन कर्मचारियों की सैलरी, इस माह से मिलेगा लाभ, यहां की सरकार ने किया ऐलान

जयपुर : Government increased salary राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायत साथिनों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की स्वीकृति दे दी है। सरकारी बयान के अनुसार सरकार की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले साथिनों को मानदेय राशि 3850 रुपये प्रतिमाह मिलती थी, जिसमें 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के बाद अब उनका मानदेय 4620 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। बढ़े हुए मानदेय का भुगतान एक अप्रैल से लागू होगा और मई माह से देय होगा। ग्राम पंचायत साथिन को राज्य में महिला विकास कार्यक्रम का केंद्र बिंदु माना जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

ये काम करती हैं ग्राम साथिन
Government increased salary आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता ओर आशा सहयोगिनियों के साथ साथ ग्राम पंचायत स्तर पर एक ग्राम साथिन भी कार्य करती है। जो ग्रामीण महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को जागरुक करने और बाल विवाह रुकवाने का कार्य करती हैं।

 

बता दें की राजस्थान के ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाली साथिनों के द्वारा लगातार वेतन वृध्दि की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे थे। साथिनों का कहना था कि न तो इनका वेतन बढ़ाया जाता है और न ही इनकी पदोन्नती का कोई अवसर मिलता है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हर पांच और दस साल में वेतन बढ़ाया जाता है। लेकिन अब सरकार ने उनके 20% वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में उन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!