PM Narendra Modi: बड़ी खबर! PM मोदी को जान से मारने की धमकी, NIA को मिला ई-मेल, 20 किलो RDX से हमले का प्लान

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई स्थित ब्रांच को एक ई-मेल मिला है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। एनआईए ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



एनआईए (National Investigation Agency) ने ये डिटेल अब दूसरी एजेंसियों को भेजी है। मेल में लिखा है कि प्रधानमंत्री पर 20 किलोग्राम आरडीएक्स (RDX) से हमला करने की योजना है।

मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है, मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध हैं, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है, जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है।

इसे भी पढ़े -  घिसे टायरों से कार चलाने के होते हैं ये 5 भारी नुकसान, इंजन के साथ जेब पर भी पड़ता है भारी असर

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है, ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!