बेटी की शादी के लिए पैसों की टेंशन खत्म, एक साथ मिलेंगे 15 लाख रुपए, बस करना होगा ये काम

नई दिल्लीः Money tension end केंद्र की मोदी सरकार बेटियों के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसके तहत बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। केंद्र सरकार बेटियों को समर्पित एक ऐसी ही योजना सुकन्या समृद्धि योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटियों के पिता को मिनिमम 250 रुपए का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपए का निवेश कर सकते हैं।

 



 

Money tension end यह केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं। खाता खुलने की डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) सुकन्‍या समृद्धि खाता मैच्‍योर होता है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

कहीं भी खुलवा सकते हैं खाता
इस खाते को आप किसी भी बैंक में जाकर ओपन करा सकते हैं। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में ये अकाउंट ओपन कराते हैं तो आप इस ऑफिशियल लिंक  पर क्लिक करके सभी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस में भी ये खाता खुलवा सकते हैं।

 

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा। इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हों उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) जमा कराना होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इस तरह मिलेंगे 15 लाख
बता दें अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपए का निवेश करते हैं यानी सालान 36000 रुपए लगाने पर 14 साल बाद 7।6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपए मिलेंगे। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपए होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!