राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, 2 करोड़ के तेज गेंदबाज IPL-2022 से बाहर

नई दिल्ली: Rajasthan Royals, fast bowler Nathan Coulter-Nile: पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) अब आईपीएल-2022 के बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं, उन्होंने इस सीजन में केवल 1 मैच खेला है, वह टीम के सीजन में शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ नजर आए। इसी दौरान उन्हें चोट लगी और वह मैदान से बाहर चले गए थे।

 



 

Rajasthan Royals, fast bowler Nathan Coulter-Nile: राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी, 34 साल के नाथन कूल्टर नाइल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को पुणे में खेले गए मुकाबले में 3 ओवर फेंके और 48 रन लुटाए, वह कोई सफलता भी नहीं हासिल कर पाए, वह टीम के अगले 2 मैचों में भी नहीं खेल सके और अब उन्हें चोट के कारण सीजन से ही बाहर होना पड़ा है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

 

रॉयल्स टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब तक हम फिर मिलते हैं, एनसीएन, आप बहुत जल्द फिट हो जाएं’ इसी के साथ नाथन को टैग भी किया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में नाथन कूल्टर-नाइल को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने अभी तक किसी भी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!