IPL 2022: ऋतुराज गायकवाड़ CSK की हार में बन रहे गुनहगार, Ravindra Jadeja इस वजह से अब नहीं देंगे मौका!

नई दिल्ली: CSK टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जीता, लेकिन आईपीएल 2022 में सीएसके टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में सीएसके टीम की ये लगातार चौथी हार है. सीएसके टीम को हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इस मैच सीएसके टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है.

 



 

ऋतुराज का फ्लॉप शो जारी
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) आईपीएल 2022 में बिल्कुल भी अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं. वह विरोधी टीम के गेंदबाजों का आसान शिकार बन रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1 रन बनाया था. वहीं, केकेआर के खिलाफ ऋतुराज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. ऐसे में वह टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

जडेजा कर सकते हैं बाहर!
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2022 के चार मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं. इसी वजह से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है और सीएसके टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाती है. ऋतुराज गायकवाड़ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार में सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं. जब भी सीएसके टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होती है वह टीम की नाव बीच मझधार में छोड़कर चले जाते हैं. ऐसे में कप्तान रवींद्र जडेजा उन्हें अगले मैच में हारकर बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. उनकी जगह स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को मौका दिया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

लगातार चार मैच हारी सीएसके टीम
आईपीएल 2022 में सीएसके टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मैच में सीएसके का कोई भी बल्लेबाज और गेंदबाज कमाल का खेल नहीं दिखा पाया. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद टीम को 154 रनों का टारगेट दिया, जिसे हैदराबाद टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!