दोस्त के बर्थडे पर बड़ा हादसा: चंद मिनटों में टूट गईं….चार युवकों की सांसें, बुझ गए… कई परिवारों के चिराग, खौफनाक हैं तस्वीरें…पूरी खबर पढ़िए

दोस्त के बर्थडे पर सफारी कार से हरिद्वार जा रहे चार युवकों की हादसे में मौत हो गए। कार में छह दोस्त सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उनका अस्पात में इलाज चल रहा है। इन युवकों ने कभी सोचा भी नहीं सोचा होगा कि दोस्तों का इस तरह साथ छूट जाएगा। उधर, घटना की जानकारी लगने पर सभी मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।



ऐसे हुआ हादसा

दोस्त के जन्मदिन पर गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रहे गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव के छह युवकों की सफारी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुजड़ू बाईपास के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

हरियाणा के जिला गुरुग्राम के थाना पालमविहार क्षेत्र के गांव मोलाहेड़ा मकान नंबर 208 निवासी मनीष कुमार (23) पुत्र रणधीर सिंह, रोहित (21) पुत्र मुकेश, प्रिंस (23) पुत्र राज सिंह, सेक्टर 22 मोलाहेड़ा निवासी रविंद्र (25) पुत्र बिजेंद्र, साहिल (22) पुत्र सुखबीर सिंह, न्यू पालम विहार फेज-1 चौमा 62 निवासी प्रिंस चौहान (22) पुत्र सत्य प्रकाश में दोस्त थे।

बताया गया कि सोमवार को साहिल का जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने का फैसला किया।

सोमवार रात लगभग 11:30 बजे सफारी कार संख्या-एचआर 26 सीजे-8378 से वे हरिद्वार जाने के लिए चले थे। वहीं मंगलवार सुबह लगभग 3:30 बजे सुजडू बाईपास कट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद एक दीवार से जा टकराई। कार के दीवार से टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

वहीं राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मनीष, रविंद्र, साहिल और प्रिंस चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित व प्रिंस पुत्र राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।सिविल लाइन पुलिस व डायल 112 टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चारों युवकों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बुझ गए घर के इकलौते चिराग
बताया गया कि मृतक साहिल व प्रिंस चौहान अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिजन हादसे की सूचना पाकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे और बेटों के शव देखने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रिंस के पिता सत्य प्रकाश हरियाणा रेलवे में निरीक्षक है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज 21 अप्रैल को बिजली विभाग से होगी अहम चर्चा

error: Content is protected !!