देशभर में 10 अप्रैल को रामनवमी को लेकर धूमधाम देखने को मिली। हालांकि, कई राज्यों में हिंसा के मामले सामने आए जब शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए। यह हिंसा सड़कों तक ही नहीं बल्कि भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रावास तक पहुंच गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में 10 राज्यों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूसों पर पथराव और आगजनी के मामले सामने आए, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। 10 अप्रैल को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें आईं। 16 अप्रैल को दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हिंसा के मामले सामने आए। इसके अलावा रविवार को महाराष्ट्र में भी हिंसा हुई।
गुजरात के खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई दुकानों में भी आग लगा दी गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी।
इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए थे। झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में भी रामनवमी के दिन हिंसा की खबरें आईं। लोहरदगा में उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पश्चिम बंगाल में भी रामनवमी जुलूस पर पथराव किया गया। विपक्षी बीजेपी का आरोप है कि रामनवमी के जुलूस पर पुलिस ने हमला किया था। कर्नाटक में सोशल मीडिया पर एक कथित मुस्लिम विरोधी पोस्ट करने के बाद भीड़ ने शनिवार को ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। होलागुंडा कस्बे में एक मस्जिद में इफ्तार का आयोजन किया जा रहा था, उस वक्त हनुमान जयंती जुलूस मस्जिद वाले इलाके से गुजरा, मस्जिद में मौजूद लोगों ने लाउडस्पीकर का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में 9 लोग घायल हो गए और कई वाहनों को आग लगा दी गई। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोवा के वास्को के बैना इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसी तरह, महाराष्ट्र के अचलपुर में रविवार रात दुल्हा गेट पर भगवा झंडा लगाए जाने के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई।
गुजरात के खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई दुकानों में भी आग लगा दी गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी।
इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए थे। झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में भी रामनवमी के दिन हिंसा की खबरें आईं। लोहरदगा में उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पश्चिम बंगाल में भी रामनवमी जुलूस पर पथराव किया गया। विपक्षी बीजेपी का आरोप है कि रामनवमी के जुलूस पर पुलिस ने हमला किया था। कर्नाटक में सोशल मीडिया पर एक कथित मुस्लिम विरोधी पोस्ट करने के बाद भीड़ ने शनिवार को ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। होलागुंडा कस्बे में एक मस्जिद में इफ्तार का आयोजन किया जा रहा था, उस वक्त हनुमान जयंती जुलूस मस्जिद वाले इलाके से गुजरा, मस्जिद में मौजूद लोगों ने लाउडस्पीकर का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया।
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में 9 लोग घायल हो गए और कई वाहनों को आग लगा दी गई। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोवा के वास्को के बैना इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसी तरह, महाराष्ट्र के अचलपुर में रविवार रात दुल्हा गेट पर भगवा झंडा लगाए जाने के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई।