खुशखबरी: मोहिना कुमारी सिंह बनी माँ , रीवा रियासत में 120 सालों के बाद…किसी बेटी ने दिया शहजादे को जन्म

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोना कुमारी मां बन गई है और हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है| खबरों के मुताबिक मोहिना कुमारी और उनके पति सुरेश रावत ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेबी बॉय का स्वागत किया है हालांकि अभी तक मोहिना कुमारी और उनके फैमिली की तरफ से इस बच्चे को लेकर कोई भी ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है|

 



टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर है हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने नए-नए पोस्ट के माध्यम से अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहती है| रीवा की राजकुमारी और जानी-मानी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के शेयर कर रही थी और अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था| इस वीडियो के माध्यम से मोहना कुमारी सिंह ने अपने फैंस को वर्चुअल बेबी शावर के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया था|

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अभिनेत्री मोहना कुमारी सिंह अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज यानी कि अपना प्रेगनेंसी पीरियड काफी अच्छे से एंजॉय किया और वह समय-समय पर अपने फैंस के सामने अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई भी नजर आ रही थी|सूत्रों के मुताबिक ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मोहिना कुमारी सिंह के मां बनने पर पूरे 120 साल के बाद ऐसा खास मौका आया है जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है और ऐसे में इस समय राजकुमरी मोहिना के घर परिवार में काफी ज्यादा जश्न का माहौल बना हुआ है|

वही अब मोहिना कुमारी के फैन्स अभिनेत्री के तरफ से इस गुड न्यूज़ के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हालांकि अभी तक मोहिना कुमारी और उनके परिवार के तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहिना कुमारी सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया है और जल्द ही मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत यह बड़ी खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करेंगे|

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बताते चलें टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने इसी साल फरवरी महीने में अपने अधिकारी के इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति सुयश रावत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी| एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा था कि,” एक नई शुरुआत की शुरुआत, सभी के साथ खुशखबरी साझा कर रहे हैं”|

मोहिना कुमारी सिंह की तरफ से मिली खुशखबरी के बाद फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दिए थे और वही मोहिना कुमारी सिंह अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान अपनी कई सारी तस्वीरें और डांस वीडियोस भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आपको बता दें मोहना कुमारी सिंह एक टैलेंटेड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं और उन्होंने अपने प्रेगनेंसी के दौरान भी अपनी शानदार डांस वीडियो से सभी दिल जीत लिया था|

मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश रावत के साथ 14 अक्टूबर साल 2019 में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस शादी के बाद मोहिना कुमारी सिंह अपने पति सुयश रावत के साथ देहरादून में जाकर बस गई|वही मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया हालांकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती है|

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

मोहना कुमारी सिंह टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति सिंघानिया का बेहद ही पॉपुलर किरदार निभाया था और अपने इस किरदार के बदौलत मोहिना कुमारी सिंह घर घर में मशहूर हुई थी|

error: Content is protected !!