UPSC की तैयारी छोड़ दोस्त के साथ शुरू की चाय की दुकान, आज 100 करोड़ का टर्नओवर

भारत में चाय अब शौक नहीं आदत बन चुकी है. लोग इसके लती हो  चुके हैं. इसका फायदा उठाया मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले दो युवक अनुभव और आनंद ने. उन्होंने इसे बिजनेस आइडिया में बदला और अब करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.

 



अनुभव गांव से इंदौर आए तो दोस्ती आनंद नायक से हुई. आनंद कुछ दिनों बाद पढ़ाई छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के साथ बिजनेस करने लगे. अनुभव यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए.

इस दौरान फोन पर बातचीत में आनंद ने बताया कि उसका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है. दोनों ने कुछ नया करने का प्लान बनाया. दोनों के मन में ख्याल आया कि देश में पानी के बाद सबसे ज्यादा चाय पी जाती है. इसकी डिमांड भी ज्यादा रहती है और इसे शुरू करने में ज्यादा लागत की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

दोनों चाय शॉप खोलने का प्लान करने लगे. इसके मॉडल और टेस्ट पर काम करने लगे. साल 2016 में तीन लाख रुपये की लागत से दोनों ने इंदौर में चाय की दुकान खोली. गर्ल्स हॉस्टल के साथ में किराए पर एक रूम लिया. सेकेंड हैंड फर्नीचर खरीदे और कुछ पैसे उधार लेकर आउटलेट डिजाइन किया. नाम रखा ‘चाय सुट्टा बार’.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

शुरू में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग ताने भी मारते थे. धीरे-धीरे ग्राहर बढ़ने लगे. अच्छी आमदनी होने लगी. धीरे-धीरे इसकी डिमांड बढ़ी तो पेरेंट्स भी सपोर्ट करने लगे.

आज उनके देशभर में 165 आउटलेट्स हैं. 15 राज्यों में उनका बिजनेस फैला है. उनका सलाना का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये का है. विदेशों में भी उनके 5 आउटलेट्स हैं. देशभर के आउटलेट्स में हर दिन 18 लाख ग्राहक आते हैं. वह 9 अलग-अलग तरह की चाय बेचते हैं. इसमें अदरक, इलायची, पान, केसर, तुलसी, नींबू और मसाला चाय है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!