आथिया शेट्टी-केएल राहुल के रिश्ते में सुनील शेट्टी का है बड़ा रोल, ऐसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए होगी. दोनों की नजदीकियों की भनक तब जाकर सबको लगी जब आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक दूसरे को पहली बार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी. अब दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं.

क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब खबरें आ रही हैं कि इस साल दिसंबर में ये कपल शादी कर सकते हैं. आथिया और क्रिकेटर केएल राहुल पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी पूरे धूमधाम से साउथ इंडियन रीति रिवाज से होगी. सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए होगी. दोनों की नजदीकियों की भनक तब जाकर सबको लगी जब आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी.

केएल शेट्टी और आथिया शेट्टी शुरुआत से अपने रिलेशनशिप को मीडिया से दूर रखना चाहते थे और ऐसा करने में उनकी मदद सुनील शेट्टी ने की. सुनील शेट्टी ने शुरुआत से ही दोनों के रिश्ते को मीडिया रिपोर्ट्स बोलकर खारिज कर दिया.

पिछले साल इंग्लैंड सीरिज के पहले केएल राहुल ने आथिया शेट्टी का नाम पार्टनर के रूप में बोर्ड को दिया था. इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप पर मुहर लग गई. हालांकि, तब भी सुनील शेट्टी ने दोनों को लेकर कुछ भी नहीं कहा था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

2021 में आथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने एक प्यारा और रोमांटिक सा पोस्ट किया था और साथ ही हार्ट इमोजी बनाई थी. इस पोस्ट के बाद दोनों का रिश्ता आधिकारिक हो गया.

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर भी दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे. दोनों कई इवेंट में साथ में दिख चुके हैं.

आथिया शेट्टी और केएल राहुल साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और अच्छी बात ये है कि ये कपल अपने रिश्ते को अगले मोड़ पर ले जाने के लिए तैयार हैं

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!