IND VS SA: भारत-साउथ आफ्रीका के बीच होने वाले T20 मैचों का शेड्यूल जारी, 9 जून से शुरू होगी सीरीज

नई दिल्ली: India-South Africa T20 Schedule T20 IPL 2022 के बीच BCCI ने भारत और साउथ आफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। BCCI ने दोनों देशों के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार दोनों देशों के बीच पांच टी20 मैच खेले जाएंगे, जो 9 जून से शुरू होगा।

 



 

दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक रहने वाली है। टी20 सीरीज (T20 Series) की शुरुआत 9 जून को दिल्ली से होगी और आखिरी टी20 19 जून बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये पांचों मैच 5 अलग-अलग वेन्यू खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारत (Team India) के पास साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर मिली हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा। पिछले साल अफ्रीका दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होकर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इंडिया (Team India) की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

दोनों टीमों के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज

मैच                         तारीख                  जगह
पहला मैच                       9 जून                  दिल्ली
दूसरा मैच                     12 जून                  कटक
तीसरा मैच                    14 जून                  विजाग
चौथा मैच                      17 जून                 राजकोट
पांचवां मैच                    19 जून                 बेंगलुरु

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!