एबी डिविलियर्स ने किया कन्फर्म, IPL 2023 में होंगे…इस टीम का हिस्सा… विस्तार से जानिए

जोहानिसबर्ग. एबी डिविलियर्स और आरसीबी का गहरा नाता रहा है और वो साल 2021 तक इस टीम के साथ बने रहे थे। पिछले साल उन्होंने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले लिया था और इस सीजन में वो आरसीबी के लिए खेलते हुए नहीं दिखे थे, लेकिन एक बार फिर से आइपीएल के अगले सीजन यानी साल 2023 में उनका इस टीम के साथ जुड़ने की बातें सामने आ रही हैं।

 



साउथ अफ्रीका के इस पूर्व महान बल्लेबाज ने साफ कर दिया है कि वो अगले साल किसी ना किसी रूप में आरसीबी के साथ जुड़ेगे। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली  ने इसी महीने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डिविलियर्स अगले साल किसी नई भूमिका में आरसीबी के साथ होंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

एबी डिविलियर्स ने वीयू स्पोर्ट से बात करते हुए कहा मुझे खुशी है कि विराट ने इसकी पुष्टि कर दी। ईमानदारी से कहूं तो अभी कुछ तय नहीं किया है। मैं अगले साल आइपीएल में जरूर लौटूंगा। किस भूमिका में यह नहीं पता लेकिन मुझे उसकी कमी महसूस हो रही है।

38 साल के एबी ने आगे बात करते हुए कहा कि सुना है कि कुछ मैच बैंगलोर में हो सकते हैं। मैं अपने दूसरे घर लौटना चाहूंगा और फिर से खचाखच भरे चिन्नास्वामी स्टेडियम को देखना चाहूंगा साथ ही मुझे वापसी का इंतजार है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

एबी डिविलियर्स के आइपीएल करियर की बात करें तो साल 2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आइपीएल डेब्यू किया था। तीन साल उस टीम का हिस्सा रहने के बाद 2011 की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें खरीदा।

उन्हें 1.1 मिलियन डालर में खरीदा गया था। उसके बाद टीम ने हर साल नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया था। उन्होंने आरसीबी के लिए 39.71 की औसत से तीन शतक और 40 अर्धशतक समेत 5162 रन बनाए थे साथ ही इस टीम के लिए कई यादगार वो मैच जीताने वाली पारियां खेली थीं

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!