UPSC CSE 2021 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट ( UPSC Exam Result 2021 ) घोषित कर दिए हैं। इस बार  यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।

 



यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वालेअभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रेवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 ऐसे अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से सिविल सेवकों के 712 पदों को भरा जाएगा।
हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!