Janjgir Dahej Pratadna : दहेज की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. दिनांक 29.05.22 को प्रार्थियां निवासी पिसौद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2019 में कुमार केंवट निवासी पिसौद से प्रेम विवाह किया, शादी के बाद से ही मेरा पति मारपीट, गाली-गलौज कर मायके से 50000/- रूपये लाने के लिए बाध्य करता है।
प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

 



प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल थाना जांजगीर से टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। आरोपी पति कुमार केंवट को चाम्पा में रहने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 29.05.22 को न्यायालय पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!