अभिनेता ने फिनाइल पीकर दी जान देने की कोशिश, फिल्म फेडरेशन पर लगाया ये बड़ा आरोप

मुंबई। एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।



डीएन नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि जूनियर कलाकार सरफराज ने फिनाइल पी लिया था। हालांकि, उन्हें दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

पीड़ित ने एक फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों को नौकरी दिलाने के लिए परेशान करने और पैसे लेने के आरोप में नामजद किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को इस संबंध में अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!