बाजार जाने पहले पढ़ लें….ये जरूरी खबर.. सरकार ने इस चीज पर लगाया बैन, जानें वरना..

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने जुलाई से एकल उपयोग वाले ( सिंगल-यूज) प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की रविवार को घोषणा की। ‘विश्व पर्यावरण दिवस-2022’ के अवसर पर राज्य-स्तरीय एक डिजिटल समारोह के दौरान, पंजाब के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सचिव राहुल तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब को हरा-भरा और सशक्त बनाने के लिए जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

 



तिवारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हमारे पूज्य गुरुओं के बताए रास्ते पर चलकर पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है।’’ केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और ‘स्वच्छ और हरित’ पर्यावरण के अति महत्वपूर्ण शासनादेश के तहत पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान करने के लिए एक परामर्श जारी किया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तिवारी ने राज्य भर में 55 मल-जल शोधन संयंत्र स्थापित करने की घोषणा करते हुए बताया कि ये अत्याधुनिक संयंत्र कुछ हद तक जल प्रदूषण के स्तर को कम करने के साथ-साथ खेती और अन्य संबद्ध गतिविधियों के लिए शोधित पानी का उपयोग करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

इस बीच, उन्होंने राज्य के अनमोल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार को संस्थागत बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए व्यक्तियों/संगठनों द्वारा की गई उत्कृष्ट एवं कड़ी मेहनत को मान्यता प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!