Weather Alert : अगले 24 घंटे में और बढ़ेगा पारा! मौसम विभाग ने….जारी किया येलो अलर्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी कमजोर होने के कारण एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के हर एक जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

 



वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिलहाल कुछ दिन प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

क्योंकि इस समय कोई भी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर,चंबल संभाग के जिलों समेत राजगढ़, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा और सतना में लू चलने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक हिदायत दी गयी है कि लोग सूर्य की सीधे किरणों के संपर्क में जाने से बचे,ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें,सिर ढकने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें और लू लगने पर तुरंत इलाज लें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री नौगांव में दर्ज किया गया वहीं राजधानी भोपाल में तापमान 43 डिग्री रहा।

error: Content is protected !!